चमोली। पंच बदरी में से एक आदि बदरी मंदिर समूह के कपाट 16 दिसंबर को शाम आठ बजे श्रद्धालूओं के लिए बंद कर दिये जाएंगे। यह निर्णय मंदिर समिति की बैठक में लिया गया। वीरेंद्र प्रभू की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुई मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया गया कि 16 दिसंबर को ब्रह्म मूहूर्त में श्रंगार दर्शन और अर्घ्य पूजा के बाद मंदिर परिसर में बने मंच पर क्षेत्रीय विद्यालयों एवं ममंदलों के धर्म और संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और रात्रि में परंपरा अनुसार कड़ाह भोग और निर्वाण दर्शन उपरांत ठीक आठ बजे मंदिर के कपाट एक माह के लिए बंद कर दिये जाएंगे।आपको बता दे कि आदिबदरी मंदिरसमूह के कपाट पौस माह में एक माह के लिए बंद रखने तथा माघ माह के प्रथम दिन कपाट खोलने की परंपरा है।
Related Posts
विधान सभा नरेंद्रनगर तथा विधान सभा प्रतापनगर के वेब कास्टिंग मतदेय स्थलों में तैनात कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
- Ganesh Tariyal
- April 10, 2024
- 0
टिहरी। लोक सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और सुगमता से संपादित करवाने हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में वेबकास्टिंग हेतु 483 मतदेय स्थल चिन्हित […]
जिलाधिकारी ने सुरक्षित कावड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
- Ganesh Tariyal
- July 17, 2024
- 0
टिहरी। बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कावड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की तथा कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान […]
शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने को जागरूकता पर जोर
- Ganesh Tariyal
- August 8, 2024
- 0
रूद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग व राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना […]
