कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रही मुठभेड़ में 22 माओवादी ढेर

 बीजापुर। बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बाईस माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से अट्ठारह माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी को डीआरजी कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान घेरे हुए हैं।

इस ऑपरेशन पर दिल्ली से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों का यह ऑपरेशन दो हफ्ते से जारी है। ऑपरेशन के दौरान पूर्व में चार महिला माओवादी के शव बरामद किए गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर जिले की कर्रेगुटा पहाड़ी पर चल रहे माओवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि इकतीस मार्च तक देश को माओवाद से मुक्त करना है और हम इस लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply