आतंकी कांवड़ियों को उनकी ही भाषा में सिखाया जाएगा सबकः मणिमहेश

रुद्रप्रयाग। गौ रक्षा विभाग के राष्ट्रीय महामंत्री थानापति मणिमहेश गिरी महाराज ने कहा कि सावन मास में तथाकथित कांवड़ियों के आतंक के कारण जनता परेशान हो गई है। शहरी से लेकर ग्रामीण बाजारों में इनका आतंक देखने को मिल रहा है। इस आतंक से जनता भयक्रांत है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की भोलीभाली जनता को उपद्रवी कांवड़िए उकसाने का काम कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो इन आतंकी कांवड़ियों को उनकी ही भाषा में सबक सिखाया जाएगा। मार का बदला फिर मार से ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मुद्दे पर गंभीर होने की जरूरत है। प्रदेश की जनता सुरक्षा की मांग कर रही है और इन आतंकी किस्म के कांवड़ियों की रोकथाम की मांग कर रही है, पर दुर्भाग्य है कि सरकार परेशान जनता की सुनने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मामले में ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो उपद्रवी कांवड़ियों को सबक सिखाने के लिए भैरव सेना, गौ रक्षा विभाग, नागाफोर्स के साथ बजरंग सेना भी तैयार बैठी है।

Leave a Reply