NIA ने अल-कायदा से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर पांच राज्यों में की छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को अल-कायदा से जुड़े गुजरात आतंकी साजिश मामले में देश के पांच राज्यों में एक साथ दस स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में कई संदिग्धों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर पहुंची। इस दौरान कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह मामला एनआईए ने जून 2023 में दर्ज किया था। इसमें गैरकानूनी घुसपैठ, आतंकी गतिविधियों और विदेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराएँ शामिल हैं। जांच में अब तक यह सामने आया है कि चार बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का उपयोग करके भारत में गैरकानूनी रूप से प्रवेश कर चुके हैं।

एनआईए के अनुसार, ये सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े हुए थे। ये लोग अल-कायदा के बांग्लादेशी ऑपरेटिव्स तक धन पहुँचाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाने का काम कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 2023 को एनआईए ने इस मामले में पाँच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अहमदाबाद की एनआईए विशेष न्यायालय में दाखिल की थी। एजेंसी अब भी इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों, वित्तीय चैनलों और सीमापार कड़ियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply