20 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त

जमुई (बिहार)।  जमुई शहर के सतगामा गांव के पास बीती देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने एक तेल टैंकर से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है।

पुलिस उपाधीक्षक सुभाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और टैंकर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह शराब देवघर से बेगूसराय एक तेल टैंकर में भरकर ले जाई जा रही थी ताकि जांच से बचा जा सके। उत्पाद विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply