रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहा बहुउद्देशीय भवन

दुकाने न खुलने के कारण लंबे समय से भवन खाली

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बहुउद्देशीय भवन रखरखाव के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। भवन के शीशे टूट चुके हैं और उपयोग के अभाव में अधिकांश समय भवन बंद रहने के कारण भवन की स्थित खराब होती जा रही है।

बता दें कि बेलनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बहुउद्देशीय भवन का निमार्ण अनुसूचित जाति के लोग के लिए दुकानों को लेकर किया गया था। लेकिन कमरे लंबे समय से खाली पड़े हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन कमरों को दुकानों के रूप में आवंटित करने को लेकर टेंडर भी जारी किए गए थे, लेकिन किसी व्यक्ति ने आवेदन नहीं किया। दुकानें न खुल पाने के कारण भवन रखरखाव के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। बीते दिनों रुद्रप्रयाग दौरे पर आए उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर भवन में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर शुरू करने का सुझाव दिया था।

समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि विभाग की ओर से भवन का उपयोग कोचिंग सेंटर के रूप में करने के प्रस्ताव पर विचार कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

Leave a Reply