रुद्रपुर जिला प्रशासन ने ईदगाह के कब्जे से मुक्त कराई 8 एकड़ भूमि

रुद्रपुर। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के तहत जिला प्रशासन ने आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रुद्रपुर खेड़ा स्थित बेशकीमती 8 एकड भूमि को ईदगाह के कब्जे से मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में लेने का काम किया है। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत आवास और स्कूल आदि बनाएं जाएंगे। वहीं प्रशासन ने शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कल रात से ही क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था।

आपको बताते चले कि लगभग 10.30 एकड़ भूमि ईदगाह के कब्जे में पिछले लगभग 40 वर्षों से थी। जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत 2.5 एकड़ भूमि को ईदगाह के लिए छोड़ते हुए शेष 8 एकड़ भूमि को पुलिस प्रशासन ने कब्जे से मुक्त कराते हुए नगर निगम को सौंप दिया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से 8 एकड़ अतिक्रमणित भूमि को ईदगाह के कब्जे से मुक्त कराते हुए नगर निगम को सौंप दिया है। जिसमें भविष्य में नगर निगम द्वारा गरीबों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे। दूसरी तरफ एसएसपी उधमसिंहनगर ने शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लगभग साढे तीन सौ पुलिस कर्मियों को यंहा पर तैनात किया था।

रूद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री धर्म के नाम पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहे है। हमारे कार्यकाल के दौरान लगभग 550 अतिक्रमण ध्वस्त किये जा चूके है। साथ ही इस भूमि का उपयोग जनकल्याण हेतु किया जाएगा।

वहीं विधायक शिव अरोरा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार लैंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। हम संकल्प लेते है कि इस तरह के जेहाद को रुद्रपुर में सफल नहीं होने देंगे।

Leave a Reply