देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप ने अंकिता भंडारी मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता करते हुए कि देहरादून के थाना बसंत बिहार में पद्मश्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह रिपोर्ट एक अज्ञात के विरुद्ध थी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शुरू से ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई जिसमें एसआईटी गठित की गई। जिसके बाद तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध होने के बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा कि अब इस मुकदमे के आधार पर सी.बी.आई आगे जांच करेगी। वहीं उन्होंने जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार के भ्रम में ना आएं।
