राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरु हो गया है। यह सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी।
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश में गत वर्ष में हुई तरक्की की सराहना की। उन्होंने कहा कि आइजोल को रेल मार्ग से जोड़ा गया है। जम्मू कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा ब्रिज बनाया गया है। जम्मू कश्मीर से करेल तक 150 से ज्यादा वंदे भारत का नेटवर्क खड़ा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर की शुरूआत बड़ी उपलब्धि है।
राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में पहुंचना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यों व योजनाओं का भी जिक्र किया।
