देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। देहरादून स्थित तीलू रौतेली सभागार में आज सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति व सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए क्या जरूरी उपाय हो सकते हैं, इस पर विचार विमर्श जरूरी है। सभी संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए व्यवहारिक और तकनीकी रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को चाहिए कि वे अपने बच्चों को स्वयं एहतियात बरतनी सिखाएं।

मंत्री उनियाल ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे और गलत ओवरटेक की वजह से होती हैं।

Leave a Reply