दिल्ली। नई दिल्ली में सोमवार से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो गई है। इस वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री, तकनीकी विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एक्सपो का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने एक्सपो में विभिन्न स्टॉल्स का दौरा किया और देश-विदेश के टॉप टेक लीडर्स और स्टार्टअप फाउंडर्स से मुलाकात की। समिट में आज दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहलों का शुभारंभ भी किया जाएगा, जो तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगी।
