उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी

देहरादून।  उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार के वन मंत्रालय ने खेल विश्वविद्यालय के लिए 12 दशमलव तीन-एक-सात हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति दे दी है।

जारी आदेश के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन प्रभाग के गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परियोजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान की गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अवस्थापना को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल मंत्री ने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, अनुसंधान और उच्च स्तरीय कोचिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Reply