रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-एनएचएम के अधिकारियों और कर्मचारियों को छह लाख रुपये का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू करने की अनुमति दी है। यह सुविधा उन एनएचएम कर्मचारियों को मिलेगी, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। सामान्य मृत्यु की स्थिति में यह बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से एनएचएम के हजारों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
