रांची। रिम्स के नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया निदेशक कार्यालय का घेराव Synopsis: रिम्स के नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया निदेशक कार्यालय का घेराव, निदेशक के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य। Deadline : 01 JUNE, RANCHI रिम्स में प्रदर्शन, रांची, असीम रिम्स के नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर डायरेक्टर ऑफिस का घेराव किया।
राजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल कर्मी, स्थाई कर्मचारी और पीजी डॉक्टर्स शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में मांगों की तख्तियां लेकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार का आश्वासन दिया।
