चम्पावत में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया जारी

चम्पावत। चम्पावत जिले से है जहां पुलिस लाइन में होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। छह दिन तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में प्रतिदिन करीब 200 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी। उपजिलाधिकारी टनकपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर के देख रेख में  6 जून से आयोजित  इस भर्ती प्रक्रिया में 951 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

 जिला होमगार्ड  कमांडेंट जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि 12 जून तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के लिए शाररिक दक्षता में दौड़, बॉल थ्रो और लम्बी कूद का आयोजन किया जा रहा है । शाररिक दक्षता परीक्षा के उपरांत मेरिट के आधार पर  अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति दी जाएगी।

Leave a Reply