शराब घोटाला जांच तेज, ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव से की पूछताछ

रांची। रांची में शराब घोटाले की जांच के तहत ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से पूछताछ की। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है और रामेश्वर उरांव को भी तलब किया गया है।

राज्य के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। समन का अनुपालन करते हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव आज निर्धारित समय पर रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ हुई। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े विषयों की जांच कर रही है। वहीं, ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को भी पूछताछ के लिए कल तलब किया है। एजेंसी उनसे भी शराब घोटाले की जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply