हरिद्वार जिले में 67 लाख की ट्रैफिक लाइटें 10 साल बाद भी बंद

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में 2016 अर्धकुंभ के दौरान रुड़की शहर में 67 लाख की लागत से 7 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। लेकिन आजतक लाइटें सुचारू नहीं हो पाई। नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल का कहना है कि लाइटें ट्रैफिक पुलिस को सौंप दी गई है और उनको संचालित करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है। जबकि एसपी देहात का कहना है कि ट्रैफिक लाइट सुचारू तरीके से नहीं चल रही है इसलिए दिक्कत हो रही है। दोनों विभागों का आपस में समन्वय न होने के कारण आजतक ट्रैफिक लाइटें चौराहों पर धूल फांक रही है। हालांकि अब दोनों विभाग आपस में बातचीत कर लाइटों को सुचारू करने की बात भी कह रहे हैं।

Leave a Reply