देहरादून। संत रविदास जन्मोत्सव कलश यात्रा, आज देहरादून में निकाली गई। यह यात्रा, रिस्पना पुल से शुरु हुई जो कि डीएल रोड स्थित संत रविदास मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में, समाज कल्याण मंत्री खजानदास और कृषि मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। भाजपा के तमाम नेताओं ने यात्रा में हिस्सा लिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए, मंत्री खजनदास ने कहा कि भाजपा उन सभी महापुरुषों को याद करती है, जिन्होंने देश के लिए, बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा, कि संत रविदास के जन्मोत्सव को लेकर, भाजपा में भारी उत्साह है, उनकी जन्मस्थली काशी से कलश यात्रा शुरू हुई थी, जो उत्तराखंड पहुंची है। उत्तराखंड में भी, यह यात्रा हर जिले में जाएगी, उसके बाद मंडल स्तर पर जाएगी। इसके लिए, 107 मंदिर चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा, कि हालांकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में यह यात्रा केवल दिसंबर तक ही चलेगी, लेकिन अन्य प्रदेशों में, यह यात्रा 2 फरवरी 2027 तक चलेगी।
