बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 240 से अधिक बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।
बागेश्वर में 9 अक्टूबर से पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद विज्ञान महोत्सव
