सोलन। सोलन जिले में नौणी-धारो की धार सड़क पर क्लोड गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा विगत देर शाम का है। कार में एक छोटे बच्चे समेत परिवार के सदस्य सवार थे। गनीमत रही कि आग के विकराल रूप लेने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, कार क्लोड गांव के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए कार सवारों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार मालिक ने पुलिस और अग्निशमन केंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पूरी कार में फैल चुकी थी। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। हादसे में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि सभी सवारों के सुरक्षित बचने से परिवार ने राहत की सांस ली।
नौणी-धारो की धार सड़क पर चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान
