चंपावत के तीन धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रांतर्गत फोर्ती स्थित तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण के लिए कुल 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत त्यौन्दर बाबा मंदिर,  भूमिया बाबा मंदिर और महारुद्र मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 20-20 लाख रूपये की  स्वीकृति मिली है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सरकार धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक परंपराएं व लोक आस्था के केंद्र हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इन स्थलों के सौन्दर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चंपावत के धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply