विकासनगर। विकासनगर में सेवा, समर्पण और संकल्प पखवाड़े के तहत विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान 135 लाभार्थियों को करीब 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि जरूरतमंदों तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, ताकि उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके।
विकासनगर में 135 जरूरतमंदों को करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
