रायसेन। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के चिकलोद, ओबेदुल्लागंज, रायसेन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायक होगा। माँ दुर्गा की कृपा से जनसेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे।
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने किया चिकलोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
