हल्द्वानी। हल्द्वानी जिले में सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत तीनपानी से नरीमन चौराहे और काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए करीब 30 स्ट्रक्चर ध्वस्त किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि नैनीताल-बरेली मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां लगातार यातायात का दबाव बना रहता है। इस मार्ग को चौड़ा करने की परियोजना लंबे समय से चल रही है। संबंधित लोगों को करीब नौ महीने से स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया जा रहा था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है।
सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 30 अतिक्रमण ध्वस्त
