पौड़ी। पौड़ी के ऑडिटोरियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव शुरू हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव में जिले के 15 विकासखंडों की 415 महिलाएं अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, एकांकी और चित्रकला समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। चयनित प्रतिभागियों को 11 से 13 नवंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि यह महोत्सव ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का मंच प्रदान कर रहा है। वहीं, बीरोंखाल विकासखंड से पहुंचीं प्रतिभागी दीपिका ने उम्मीद जताई कि उनका सांस्कृतिक दल बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित होगा।
