मसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लाइसेंस होगा अनिवार्य

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए विक्रेताओं के लाइसेंस अनिवार्य करने की तैयारी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि तंबाकू विक्रेताओं के लाइसेंस और बिक्री को नियंत्रित करने के लिए नियमावली तैयार की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इनके जरिए तंबाकू उत्पादों की बिक्री को व्यवस्थित करने, तंबाकू नियंत्रण कानूनों के पालन और आम लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और बालाजी सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने तंबाकू नियंत्रण के लिए विभागों के बीच समन्वय और जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई।

Leave a Reply