राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर किए दर्शन

बदरीनाथ। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से देवभूमि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग देने का भी आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

Leave a Reply