सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

चम्पावत। उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने चम्पावत के बनबसा और टनकपुर का भ्रमण कर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समस्याओं के समाधान की समीक्षा की और कर्मचारियों को समय पर वेतन तथा आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष गौरव ने मोहल्ला समितियों के माध्यम से वेतन भुगतान में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे वेतन जमा कराने को कहा। 

Leave a Reply