दिल्ली पुलिस का एक्शन, साइबर फ्रॉड मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। 3 करोड़ 93 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बैंक खाते पर कथित तौर पर अनधिकृत कब्जे के बाद धोखाधड़ी से लेनदेन किया गया। पुलिस की जांच में म्यूल बैंक अकाउंट यानी दूसरे लोगों के बैंक खातों के इस्तेमाल, नकदी निकालने और रकम को कई स्तरों पर ट्रांसफर करने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply