मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 22 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है । कैबिनेट बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों तथा समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कार्मिकों को लाभ मिलेगा। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 48 हज़ार कर्मचारियों को लाभान्वित किए जाने का अनुमान है।

Leave a Reply