लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। लखनऊ में एनएसजी और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ‘व्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम’ की शुरुआत हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइंस में इस अहम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बहुत जरूरी है। यह संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 महीने तक चलेगा, जिसमें यूपी पुलिस, एटीएस और एसटीएफ के करीब 690 जवानों को एनएसजी द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
