बिजली की तारें चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने मकान से बिजली की तारें चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई तारें बरामद करने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जस्सोवाला निवासी मोहम्मद अफजल ने सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके मकान से बिजली की तारें चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली। उनके पास से चोरी की गई बिजली की तारें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साजिद पुत्र इरशाद और सद्दाम पुत्र वसीद, निवासी जस्सोवाला बताए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply