उत्तराखण्ड हेराल्ड। गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद कडाके की ठंड के बावजूद मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शासन प्रशासन द्वारा पुनर्निर्माण कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समय पर सभी कार्य पूर्ण किए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यो शीघ्र पूरा करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी एवं हॉस्पिटल एक्सटेंशन कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया और कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बद्रीनाथ धाम में इन दिनों कडाके की ठंड पड रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी श्रमिक बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो में तत्परता से जुटे है। हालांकि शीतकाल के लिए यात्रा बंद होने के बाद से निर्माण कार्यो को करने में अधिक सुविधा हो रही है। कार्यदायी संस्थाएं इस समय तेजी से निर्माण कार्यो को पूरा करने में जुटे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत तीन चरणों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे में बदरीनाथ मुख्य मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। मास्टर प्लान के तीसरे चरण में मंदिर से शेष नेत्र झील को जोड़ने वाले आस्था पथ का निर्माण कार्य किया जाएगा।
Related Posts
हितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- May 31, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में सुरक्षित दवाएं सुरक्षित जीवन नामक जनहितकारी अभियान के तहत जनपद में एक महत्वपूर्ण […]
मनरेगा को लेकर सीडीओ ने ली बैठक
- Tulsi Ram
- December 21, 2023
- 0
रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना में हो रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश […]
07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम
- Ganesh Tariyal
- July 4, 2026
- 0
देहरादून। मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 07 जुलाई 2026 […]
