उत्तराखण्ड हेराल्ड। हरिद्वार। हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद उप्र का एक परिवार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को हरिद्वार आया हुआ था। आज गंगा स्नान कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने नाले की पुलिया से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस कोमामले की सूचना दी। पुलिस ने कार सवारों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता, पुत्र भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त राजन झा(25) पुत्र मिथिलेश झा निवासी संदीप एनक्लेव अकबर पुर बहरमपुर गाजियाबाद, मिथिलेश झा(56) पुत्र स्व जगदीश झा,आशीष(22) पुत्र विनोद झा के रूप में हुई ।
Related Posts

बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
- Tulsi Ram
- December 6, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। देेहरादून के राजकीय इंटर कालेज किशनपुर में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन […]

मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण
- Ganesh Tariyal
- December 10, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देर शाम आई.एस.बी.टी, देहरादून में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सर्दी […]

उपनल कर्मचारी की दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख रुपये
- Ganesh Tariyal
- September 11, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर अब उनके आश्रितों को एकमुश्त […]