उत्तराखण्ड हेराल्ड। हरिद्वार। हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद उप्र का एक परिवार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को हरिद्वार आया हुआ था। आज गंगा स्नान कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने नाले की पुलिया से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस कोमामले की सूचना दी। पुलिस ने कार सवारों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता, पुत्र भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त राजन झा(25) पुत्र मिथिलेश झा निवासी संदीप एनक्लेव अकबर पुर बहरमपुर गाजियाबाद, मिथिलेश झा(56) पुत्र स्व जगदीश झा,आशीष(22) पुत्र विनोद झा के रूप में हुई ।
Related Posts
काॅलेज के कमरों में घुसा मलबा
- Ganesh Tariyal
- September 15, 2024
- 0
नैनीताल। जिले के ओखलकांडा आईटीआई में पहाड़ी से पानी के साथ आया मलबा कॉलेज की बिल्डिंग की दीवार तोड़ते हुए कई कमरों में घुस गया। […]
कालीमाई के जयकारों से गुंजायमान हुई भगवान रुद्रनाथ की नगरी
- Ganesh Tariyal
- January 9, 2026
- 0
रुद्रप्रयाग। सिद्धपीठ कालीमठ की कालीमाई की देवरा यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची। कालीमाई की डोली के नगर में प्रवेश करते ही भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर डोली […]
नशा व कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया
- Ganesh Tariyal
- August 3, 2024
- 0
पौड़ी। नशा व कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरुकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान की उपस्थिति में राजकीय […]
