उत्तराखण्ड हेराल्ड। हरिद्वार। हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद उप्र का एक परिवार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को हरिद्वार आया हुआ था। आज गंगा स्नान कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने नाले की पुलिया से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस कोमामले की सूचना दी। पुलिस ने कार सवारों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता, पुत्र भी शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त राजन झा(25) पुत्र मिथिलेश झा निवासी संदीप एनक्लेव अकबर पुर बहरमपुर गाजियाबाद, मिथिलेश झा(56) पुत्र स्व जगदीश झा,आशीष(22) पुत्र विनोद झा के रूप में हुई ।
Related Posts
योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति तेजी से बढ़ायेंः मुख्य विकास अधिकारी
- Ganesh Tariyal
- December 14, 2023
- 0
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम […]
प्रधानमंत्री की जनसभा में विरोध प्रकट करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
- Ganesh Tariyal
- April 11, 2024
- 0
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आईडीपीएल जनसभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य सवालों को लेकर […]
खेत की मेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी के वार से एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल
- Ganesh Tariyal
- September 24, 2024
- 0
रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत […]
