उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्चा सरकार उठाएगी।इनके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से एक एक लाख रुपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा घर जाने तक का पूरा खर्चा भी सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं। कहा कि ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग के मंदिर बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को सरकार पूरा करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, जल्द मंदिर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाए।
Related Posts
कार्यों की समीक्षा की
- Tulsi Ram
- December 5, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा […]
अनावश्यक बाहर की दवाई लिखी पर्ची पंकड़ में आई, तो होगी सख्त कार्यवाही: DM
- Ganesh Tariyal
- September 30, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) समिति की बैठक लेते हुए चिकित्सालय को मदवार प्राप्त बजट एवं चिकित्सालय में अवस्थित समस्त सुविधाओं […]
बच्चे का अपहरण कर बेचने वालों को दून पुलिस ने दबोचा
- Ganesh Tariyal
- January 13, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने बच्चा अपहरण कर बेचने वाले गिराहे का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही […]
