उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्चा सरकार उठाएगी।इनके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से एक एक लाख रुपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा घर जाने तक का पूरा खर्चा भी सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल आये हैं। कहा कि ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग के मंदिर बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को सरकार पूरा करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, जल्द मंदिर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाए।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में किया ध्वजारोहण
- Ganesh Tariyal
- August 15, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर […]
मतदान कार्मिकों का प्रथम रेन्डमाइजेशन किया गया
- Ganesh Tariyal
- March 14, 2024
- 0
पिथौरागढ़। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले की चारो विधानसभाओं 42-धारचूला-43 डीडीहाट, 44-पिथौरागढ एवं-45 गंगोलीहाट अंतर्गत तैनात होने […]
दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मनाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह
- Ganesh Tariyal
- October 8, 2025
- 0
देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा विविध […]
