उत्तराखण्ड हेराल्ड। हल्द्वानी । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है इस रेस्क्यू अभियान में जुटी एनडीआरएफ एसडीआरएफ व टेक्निकल टीमों को उनके संपूर्ण प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा के टनल हादसे में फंसे 41 मजदूर भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और मजदूर भाइयों के लिए करोड़ देशवासी न सिर्फ दुआ कर रहे थे बल्कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे थे। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार कैंप कर सभी व्यवस्थाओं को तत्काल मुहैया कराए जाने के संपूर्ण प्रयास और इस रेस्क्यू अभियान में सुरंग के अंदर ऑपरेशन जिंदगी को लीड कर रहे सभी केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों के संपूर्ण समर्पण और मेहनत की बदौलत 41 जिंदगियों को सकुशल 17 दिन बाद टनल से बाहर निकल गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर न सिर्फ देश की नजर थी बल्कि दुनिया भर के लोग उत्तराखंड के इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे । भट्ट ने इस सफलतम रेस्क्यू अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है और रेस्क्यू में लगी सभी केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है, साथ सुरंग में 17 दिन से अपना हौसला बरकरार रखने वाले मजदूर भाइयों के धैर्य और सहनशीलता को भी सलाम किया है। भट्ट ने कहा कि बाबा बौखनाग व देवभूमि के कोटि-कोटि देवी देवताओं के आशीर्वाद वह देशभर की लोगों की प्रार्थना और देशभर हुआ विदेश से आए टेक्निकल स्पेशलिस्ट व एजेंसियों के संपूर्ण प्रयास से एक बहुत बड़े संकट पर विजय पाई गई है।
Related Posts
मेघना ठाकुर बनीं मिस उत्तराखंड, कोमल शर्मा और मानसी बिष्ट रहीं रनर-अप
- Ganesh Tariyal
- March 30, 2025
- 0
देहरादून। हिमालयन बज़ मिस उत्तराखंड 2025 का फिनाले, माया देवी यूनिवर्सिटी और द फ्रंट रो कुट्योर द्वारा प्रस्तुत एवं धर्मा क्रिएशंस के सहयोग से, फेयरफील्ड […]
एसीएस राधा रतूड़ी ने विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
- Ganesh Tariyal
- December 28, 2023
- 0
देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित […]
2660 करोड़ गटक गये पेयजलकर्मी, पेयजल निगम ने आठ साल तक लूटा जनता का धन
- Ganesh Tariyal
- November 22, 2025
- 0
देहरादून। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने देहरादून कचहरी स्थित अपने कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड पेयजल निगम में वर्षों […]
