हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक सरिता आर्या,महापौर डा जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, अध्यक्ष मण्डी परिषद डा अनिल कपूर डब्बू एवं दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भटट ने संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला संयोजक/मुख्य कृृषि अधिकारी डा वीके सिंह ने बताय कि संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी इसके साथ ही मौके पर ही योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। कहा कि जहां-जहां यात्रा जाएगी वहां-वहां हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जानता तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिए जाने का कार्य किया जाएगा। डा सिंह ने कहा कि 11 मोबाइल वैन विकास खण्ड हल्द्वानी, रामनगर,कोटाबाग,भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ तथा बेतालघाट में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जागरूक किया जायेगा जो 27 नवम्बर से 16 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक गाँव पंचायत पर जायेगी तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (स्वास्थ्य, नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग आदि ) की जानकारी देगे। ब्लाक कार्यालय में ड्रोन के माध्यम से नैनो के स्प्रे का डैमोस्ट्रेशन भी दिया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि, लीड वैंक अधिकारी के आर आर्या, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दीवान सिंह कनयाल, खण्ड विकास अधिकारी उमाकांत पन्त, अफरोज अहमद विकास खण्ड प्रभारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम: मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- June 1, 2026
- 0
चमोली। सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित हो रहे ‘नीति एक्सट्रीम […]
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- Ganesh Tariyal
- January 14, 2025
- 0
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। हरिद्वार के तमाम गंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की […]
मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी
- Ganesh Tariyal
- August 19, 2025
- 0
देहरादून। गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान […]
