उत्तराखण्ड हेराल्ड। हल्द्वानी । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है इस रेस्क्यू अभियान में जुटी एनडीआरएफ एसडीआरएफ व टेक्निकल टीमों को उनके संपूर्ण प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा के टनल हादसे में फंसे 41 मजदूर भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और मजदूर भाइयों के लिए करोड़ देशवासी न सिर्फ दुआ कर रहे थे बल्कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे थे। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार कैंप कर सभी व्यवस्थाओं को तत्काल मुहैया कराए जाने के संपूर्ण प्रयास और इस रेस्क्यू अभियान में सुरंग के अंदर ऑपरेशन जिंदगी को लीड कर रहे सभी केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों के संपूर्ण समर्पण और मेहनत की बदौलत 41 जिंदगियों को सकुशल 17 दिन बाद टनल से बाहर निकल गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर न सिर्फ देश की नजर थी बल्कि दुनिया भर के लोग उत्तराखंड के इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे । भट्ट ने इस सफलतम रेस्क्यू अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है और रेस्क्यू में लगी सभी केंद्रीय व राज्य की एजेंसियों के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है, साथ सुरंग में 17 दिन से अपना हौसला बरकरार रखने वाले मजदूर भाइयों के धैर्य और सहनशीलता को भी सलाम किया है। भट्ट ने कहा कि बाबा बौखनाग व देवभूमि के कोटि-कोटि देवी देवताओं के आशीर्वाद वह देशभर की लोगों की प्रार्थना और देशभर हुआ विदेश से आए टेक्निकल स्पेशलिस्ट व एजेंसियों के संपूर्ण प्रयास से एक बहुत बड़े संकट पर विजय पाई गई है।
Related Posts
बीमार युवती से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया दून का डॉक्टर
- Ganesh Tariyal
- November 8, 2024
- 0
देहरादून। इलाज के दौरान युवती से छेड़छाड़ करने वाले दोषी डॉक्टर को पॉक्सो कोर्ट ने दो साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ […]
मंत्री जोशी ने अतिवृष्टि से पीएमजीएसवाई की सड़कों को हुए नुकसान की समीक्षा की
- Ganesh Tariyal
- August 25, 2024
- 0
देहरादून। रविवार को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक तथा सेरकी, मालेवता में अतिवृष्टि से […]
संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का लिया संकल्प
- Ganesh Tariyal
- January 26, 2026
- 0
देहरादून। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों […]
