उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। आईपीएस अभिनव कुमार पुलिस के नए मुख्य होंगे।वह अशोक कुमार की जगह लेंगे। अशोक कुमार 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 53 वर्षीय 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार एक दिसम्बर को डीजीपी की कुर्सी सम्भालेंगे, साथ ही वहखुफिया विभाग के चीफ भी बने रहेंगे। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व अपना प्रमुख विशेष सचिव भी नियुक्त किया था, साथ ही सूचना एवं युवा कल्याण जैसे अहम विभागों को मुखिया बनाया, किन्हीं वजहों से उनसे सूचना विभाग वापस ले लिया गया पर युवा एवं खेल विभाग अभिनव के पास ही रहा। बाद में ये विभाग भी उनके पास से हटाए गए पर वे सीएम के विशेष प्रमुख सचिव बने रहे।साथ ही अभिनव कुमार को अभिसूचना का भी प्रभार दे दिया गया। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी अफसर समझे जाते हैं । अभिनव कुमार अपनी स्टेट फॉरवार्ड विचारधारा के लिए भी विख्यात हैं।
Related Posts
रिटायरमेंट से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने दिया विश्वविद्यालय के शिक्षकों के पक्ष में फैसला
- Ganesh Tariyal
- October 9, 2025
- 0
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने के मामले में याचिकाकर्ता से […]
उत्तराखंड में 11 में से 10 नगरनिगमों में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी जीते
- Ganesh Tariyal
- January 26, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में 11 नगरनिगमों में से 10 नगरनिगमों में मेयर पद पर 10 भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि 1 नगरनिगम […]
गहरी खाई में गिरी बाइक, दो लोगों की मौत
- Ganesh Tariyal
- June 4, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके […]
