उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। आईपीएस अभिनव कुमार पुलिस के नए मुख्य होंगे।वह अशोक कुमार की जगह लेंगे। अशोक कुमार 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 53 वर्षीय 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार एक दिसम्बर को डीजीपी की कुर्सी सम्भालेंगे, साथ ही वहखुफिया विभाग के चीफ भी बने रहेंगे। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व अपना प्रमुख विशेष सचिव भी नियुक्त किया था, साथ ही सूचना एवं युवा कल्याण जैसे अहम विभागों को मुखिया बनाया, किन्हीं वजहों से उनसे सूचना विभाग वापस ले लिया गया पर युवा एवं खेल विभाग अभिनव के पास ही रहा। बाद में ये विभाग भी उनके पास से हटाए गए पर वे सीएम के विशेष प्रमुख सचिव बने रहे।साथ ही अभिनव कुमार को अभिसूचना का भी प्रभार दे दिया गया। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी अफसर समझे जाते हैं । अभिनव कुमार अपनी स्टेट फॉरवार्ड विचारधारा के लिए भी विख्यात हैं।
Related Posts
राज्यपाल ने किया ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- January 7, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छठे ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय […]
मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने लिए उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम
- Ganesh Tariyal
- May 22, 2025
- 0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान प्रकिर्या में सरल एवं सुगमता के दृष्टिगत बीते कुछ समय में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। मुख्य निर्वाचन […]
जल संस्थान के 2500 कर्मियों के लिए सरकार कोई रास्ता निकालेः अभिनव थापर
- Ganesh Tariyal
- August 31, 2024
- 0
देहरादून। नेहरू कालोनी स्थित जल संस्थान मुख्यालय पर जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ का धरना प्रदर्शन 26वें दिन कार्मिक अनशन का 20 वाँ दिन मुख्य […]
