उत्तराखण्ड हेराल्ड। टिहरी/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी के लिए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनपद मुख्यालय टिहरी में प्रताप इंटर कॉलेज बौराडी नई टिहरी में लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मंत्री द्वारा लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित शुभारंभ तथा शिला पटों का अनावरण किया गया। इसके साथ ही मा. मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा 02 फार्म मशीनर बैंक महिला स्वयं सहायता समूहों 80 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया गया। इसके मौके पर मा. मंत्री जी द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ अभियान के तहत डिजिटल जन रथों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिन योजनाओं की घोषणाओं की जाती है, उनको शिलान्यास कर लोकार्पण के साथ धरातल पर उतारा जाता है। कहा कि सभी के सहयोग से विकास का यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित 17 योजनाओं के साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी डिजिटल जन रथ के माध्यम से दी जायेगी। इसके साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों का लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर आने पर बौख नाथ देवता एवं रेस्क्यू में लगी समस्त जनशक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी एवं विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह ने देश प्रदेश के विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सबको आगे आकर कार्य करने की अपील की गई।
Related Posts
नितिन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पार्षद और उसका बेटा गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- January 6, 2026
- 0
हल्द्वानी। नितिन लोहनी हत्या मामले में आरोपी पार्षद और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को […]
टाउनशिप योजना के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा
- Ganesh Tariyal
- August 13, 2023
- 0
ऋषिकेश। संयुक्त किसान मोर्चा ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने सरकार से टाउनशिप योजना के निरस्तीकरण का शासनादेश जारी करने […]
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों को किया गया सम्मानित
- Ganesh Tariyal
- May 30, 2025
- 0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। […]
