उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। इन्फ्लूएंजा को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन्फ्लूएंजा को लेकर प्रदेश सरकार ने भी गाइड लाइन जारी कर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। और स्वास्थ्य महकमा एक्टिव मोड़ पर आ गया है। बागेश्वर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। बीमारी को लेकर यहां वार्ड भी बना लिया गया है। दो संदिग्ध मासूमों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी जांच के सेंपल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है है। बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा के लक्षण आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह मेर ने बताया की सर्दी, खासी, बुखार और सांस लेने में परेशानी वाले दो बच्चे अस्पताल आए हैं जिनमे इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिख रहे थे, उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और बच्चों में इन्फ्लूएंजा का पता करने के लिए सेंपल बाहर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल पाएगा, चिकित्सक रविंद्र सिंह मेर ने इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है। भर्ती मरीज पांच महीने के सौरभ सिंह तथा छह साल की करिश्मा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर डिप्टी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का जिले में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी बीमारी को लेकर अलर्ट रहने की अपील की। बीमार बच्चों को आइसोलेट करने तथा अपने मर्जी से दवा नहीं देने की सलाह दी। ठंड से बच्चों को बचाने सिर व गले को ढककर रखने को कहा। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की राय लेने को कहा।
Related Posts
महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति हेतु सख्त निर्देश जारी
- Ganesh Tariyal
- November 18, 2024
- 0
देहरादून। सशक्त उत्तराखण्ड /25 से सम्बन्धित बैठक सहित सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों […]
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
- Tulsi Ram
- December 6, 2023
- 0
टिहरी। उत्तराखण्ड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा के द्वारा मंगलवार को जनपद के विकास खण्ड मुख्यालय भिलंगना में खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारियों के […]
बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई
- Ganesh Tariyal
- July 18, 2026
- 0
देहरादून। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु […]
