उत्तराखण्ड हेराल्ड। नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार शाम को घटगढ के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में चालक समेत 22लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी के 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। नोएडा लौटते समय आज शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वाहन कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास पहुंचा वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सफक पर पलट गया। बताया जा रहा है के वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाल कर 108 से कालाढूंगी अस्पताल पहुँचाया। हादसे में सयोनी दुबे(28) और जया साखियां(23) की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Posts
शिक्षा के मन्दिर यदि बने वाणिज्य केन्द्र, प्रशासन करेगा लाईसेंस रद्द
- Ganesh Tariyal
- April 1, 2025
- 0
देहरादून। जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव […]
टीएचडीसीआईएल ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स के आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार-गोल्ड कैटेगरी” से सम्मानित
- Ganesh Tariyal
- March 22, 2025
- 0
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नई दिल्ली में आयोजित हुए ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2025 में आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार-गोल्ड कैटेगरी (डिजिटल इनोवेशन इन डिजास्टर […]
पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने घुरसों ग्रामसभा में पुनर्निर्माण की उठाई मांग
- Ganesh Tariyal
- August 4, 2023
- 0
अल्मोड़ा। घुरसों ग्रामसभा में सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त हुए पंचायत घर, सड़क की टूटी हुई दीवार आदि का निरीक्षण पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक […]
