उत्तराखण्ड हेराल्ड। नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार शाम को घटगढ के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में चालक समेत 22लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी के 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। नोएडा लौटते समय आज शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वाहन कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास पहुंचा वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सफक पर पलट गया। बताया जा रहा है के वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाल कर 108 से कालाढूंगी अस्पताल पहुँचाया। हादसे में सयोनी दुबे(28) और जया साखियां(23) की मौके पर ही मौत हो गई।
Related Posts

नफरत फैलाने की राजनीति कर रही प्रदेश सरकारः करन माहरा
- Ganesh Tariyal
- July 21, 2024
- 0
देहरादून। कांवड़ यात्रा में नेम प्लेट लगाए जान जाने के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा यह […]

साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए माउंटेन बाइकिंग और ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित
- Ganesh Tariyal
- June 22, 2024
- 0
पौड़ी। पर्यटन विभाग के सहयोग और नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पौड़ी में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के […]
लोक संस्कृति की झलक प्रदर्शित करने वाले महोत्सव प्रेरणादायी
- Tulsi Ram
- December 3, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक […]