रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र ग्राम प्रीतम नगर आनंद खेड़ा निवासी असीम(30) पुत्र हर नारायण मंडल शनिवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। गदरपुर मटकोटा रोड पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार के लोग भी पहुंच गए। असीम को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने पौड़ी को दी विकास योजनाओं का तोहफा
- Tulsi Ram
- November 30, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में ईजा, बैंणी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों […]

शोभायात्रा के साथ विंटर लाइन कॉर्निवाल का आगाज
- Ganesh Tariyal
- December 27, 2023
- 0
देहरादून। मसूरी में सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ विंटर लाइन कॉर्निवाल 27 दिसंबर से शुरू हो गया है। सर्वे मैदान में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, […]

शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण न होने पर संबंधित कंपनियों पर पुनः भारी अर्थदंड के निर्देश
- Ganesh Tariyal
- November 26, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम सविन बंसल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक […]