रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र ग्राम प्रीतम नगर आनंद खेड़ा निवासी असीम(30) पुत्र हर नारायण मंडल शनिवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। गदरपुर मटकोटा रोड पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार के लोग भी पहुंच गए। असीम को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- March 30, 2025
- 0
देहरादून। युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर युवती को उसके चंगुल से आजाद कर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने […]
दो गुटों में झड़प के दौरान चली गोली, एक घायल
- Ganesh Tariyal
- May 10, 2025
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार के व्यस्ततम चौराहे चंद्राचार्य चौक पर देर रात युवाओं के दो गुटों में झगड़े के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच […]
उत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैण में होगा शुरू
- Ganesh Tariyal
- February 17, 2026
- 0
देहरादून। उत्तराखंड का बजट सत्र 9 मार्च सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। सत्र 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय […]
