उत्तराखण्ड हेराल्ड।गोपेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण और डबल लॉक खोलने एवं सील करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता अलादिया, तहसीलदार धीरज राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।
Related Posts
अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेसियों ने रखा मौन उपवास
- Ganesh Tariyal
- September 18, 2024
- 0
हल्द्वानी। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के दूसरी बरसी के मौके पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मौन उपवास रखा। इस […]
सरकारी जमीन फर्जीवाड़े में एसडीएम सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज
- Ganesh Tariyal
- September 16, 2024
- 0
देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत झाझरा में सरकारी जमीन को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक सोसाइटी को बेचने का आरोप लगा […]
बैंक प्रबन्धकों, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखांकन टीम को प्रशिक्षण दिया गया
- Ganesh Tariyal
- March 2, 2024
- 0
देहरादून। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं व्यय रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला अग्रणीय बैंक के अधिकारियों […]
